ग्रामीण विकास सम्बन्धी उद्देश्य:

  1. ट्रस्ट सर्वांगीण ग्रामीण विकास हेतु कृषि विपणन, उत्पादन, अनुसंधान, प्रशिक्षण, कृषक विकास केन्द्र एवं किसान विद्यालयों की स्थापना करना।
  2. जैविक खेती, फल एवं खाद्य प्रसंस्करण, जैव तकनीकी, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण व अन्य विकास परक योजनाओं का संचालन करना। |
  3. गोबंश आधारित ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के लिये गोशाला की स्थापना, विकास, प्रबन्धन, संर्वधन, नस्ल सुधार/ अनुसंधान कार्य करना।
  4. किसानों को तकनीकी एवं वैज्ञानिक विधि द्वारा कृषि से जीवन स्तर में सुधार, गाँव के स्वावलम्बी विकास के लिये विविध तकनीकी, वैज्ञानिक एवं वैदिक विधाओं पर आधारित शिक्षण-प्रशिक्षण आदि माध्यमों से आदर्श ग्रामीण समाज निर्माण हेतु कार्य करना।
  5. केन्द्र व राज्य सरकार की कृषि नीतियों और कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने हेतु सहयोगी एजेन्सी के रूप में कार्य करना।