चिकित्सा संबंधी उद्देश्य:

  1. दंत चिकित्सा के प्रचार-प्रसार हेतु निःशुल्क डेन्टल चैक-अप कैम्पस का आयोजन करना ।
  2. ओरल कैन्सर, सरवाइकल कैन्सर की चिकित्सा एवं रोकथाम करने हेतु कैम्प लगाना, सेमिनार का आयोजन करना और अन्य गतिविधियों में भाग लेना।
  3. विभिन्न प्रकार के कैंसर रोगो की रोकथाम एवं इलाज हेतु व्यवस्था करना, अस्पताल चलाना।
  4. कैन्सर रोग से लड़ने हेतु विदेशी संस्थाओं से तालमेल करना और उचित सहायता लेना।
  5. एड्स से लड़ने के लिये समाज में जागरूकता पैदा करना ।
  6. एड्स से पीड़ित और एच0आई0वी0 संक्रमित लोगों की चिकित्सकीय सहायता करना ।
  7. आयुर्वेद अनुसंधान एवं शिक्षा के विकास हेतु योगदान ।
  8. आयुर्वेद की विविध शाखाओं में अनुसंधान हेतु बहुउद्देशी योजना तैयार कर क्रियान्वित करना।
  9. आयुर्वेदिक एवं चिकित्सा पद्धतियों के निदान एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य सेवा करना।
  10. ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक वर्ग को चिकित्सा सम्बन्धी सुविधायें उपलब्ध करवाना जो शहरों में उपलब्ध है।
  11. निर्धन वर्ग को चिकित्सा प्राप्त करने के लिये आर्थिक सहयोग करना।
  12. किसी वर्ग के व्यक्ति को किसी भी गंभीर बीमारी की चिकित्सा कराने के लिए सहयोग करना।
  13. कुपोषण अन्य व्याधियों के निदानार्थ बालक, बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं के लिये शिविरों का आयोजन करवाना तथा विभिन्न आहार एवं औषधि अन्य प्रकार के विटामिन्स आदि का निःशुल्क वितरित करना।
  14. चिकित्सकीय अनुसंधान करना एवं करवाना।
  15. राष्ट्र कार्यक्रमों, पल्स पोलियों, परिवार नियोजन, जनसंख्या नियन्त्रण, फाइलेरिया नियन्त्रण, टी0बी0 उन्मूलन, एड्स, कुष्ठ पिवारण, टीकाकरण आदि कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना, सरकारी कार्यक्रमों में सहयोग करना व संचालन करना।
  16. चिकित्सक परामर्श से एलोपैथिक, होमियो पैथिक व आयुर्वेदिक रोग प्रतिरोधक दवाओं का जनहित में वितरित करना।