रोजगार विकास सम्बन्धी उद्देश्य :
- ट्रस्ट रोजगार कार्यक्रम, समाज के हर वर्ग के युवको एवं युवतियों हेतु स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से उद्यमिता विकास, व्यवसाय प्रबन्धन, विपणन प्रबन्धन, रोजगार परामर्श, खादी ग्रामोद्योग आयोग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्योग मंत्रालय, समाज कल्याण मंत्रालय, उपभोक्ता संरक्षण तथा अन्य राज्य के विभागों द्वारा संचालित कार्यक्रमों के निःशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
- समाज कल्याण विभाग तथा केन्द्रीय एवं राज्य समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड, शिक्षा, कपार्ड-नवार्ड, नरेगा, सिडवी, सूडा, डूडा, खेल मंत्रालय, जिला ग्राम विकास अभिकरण, मानव संसाधान विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बाल एवं महिला कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना व सहायक एजेन्सी के रूप में काम करना ।